Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |   पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़ और जूते     |   हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |  

नप गए औकात पूछने वाले कलेक्टर, वायरल हुआ था वीडियो

मध्य प्रदेश के शाजापुर में ड्राइवर से उसकी औकात पूछने वाले जिला कलेक्टर किशोर कन्याल पर आखिरकार गाज गिर ही गई. खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में संज्ञान लिया और उन्हें पद से हटा दिया है. उन्हें पद से हटाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद गरीब के बेटे हैं और इस सरकार गरीबों की है. इस सरकार में सभी का सम्मान होना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने राज्य के बाकी अधिकारियों को भी अपनी भाषा पर संयम रखने का निर्देश दिया है.