Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |   पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़ और जूते     |   हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |  

अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, डाक कांवड़ियों की बढ़ती भीड़

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। डाक कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अब तक 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार से ज्यादा शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मोतीचूर तक हाईवे का निरीक्षण किया।

डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के बीच हरिद्वार में प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। बड़ी संख्या में शिवभक्त लगातार गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। अब तक 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हो चुके हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मोतीचूर तक हाईवे का निरीक्षण करते हुए पार्किंग, वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पार्किंग स्थलों पर बिजली, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं हाईवे पर भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 5 अगस्त से भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों का आवागमन लगातार जारी है। यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को बैरागी कैंप और दक्ष द्वीप की ओर भेजा जा रहा है, जबकि दोपहिया वाहनों के लिए गड्ढा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला और पंतदीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है।