Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ा

कश्मीर में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई और यहां न्यूनतम तापमान के शून्य से कई डिग्री कम हो जाने के कारण घाटी के ज्यादातर इलाकों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों के अनुसार इस मौसम में तापमान सामान्य से 1.2 से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है और ये पिछली रात से भी दो डिग्री नीचे है।

काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और ये इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तक मौसम के सामान्य तौर पर शुष्क रहने और रात के तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया है।