Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

बिहार में शीतलहर का प्रकोप, पटना में बंद रहेंगे स्कूल

बिहार शीतलहर की चपेट में है जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। पटना जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में रविवार को सबसे कम तापमान मोतिहारी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद सारणमें 6.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में सात डिग्री, समस्तीपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 9.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 10 डिग्री सेल्सियस तापामान दर्ज किया गया। राज्य के अन्य स्थानों पर भी ठंड का असर रहा।

सहरसा, बांका, वाल्मीकिनगर, दरभंगा और किशनगंज में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस से 10.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में घना कोहरा छाया रहा।

आगामी दो-तीन दिनों में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना में भीषण ठंड के कारण जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कक्षा 8 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कोचिंग सेंटर सहित सभी विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद रखने का रविवार को आदेश दिया।