Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

जम्मू कश्मीर शीतलहर जारी तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे

कश्मीर घाटी में आज 14 जनवरी को भीषण शीत लहर जारी रही। डल झील जमने से नाविकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में घाटी में शुष्क मौसम रह सकता है। 18 जनवरी तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 जनवरी को अलग-अलग ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में इन दिनों 40 दिनों का ‘चिल्लई-कलां’ चल रहा है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है। ये 30 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ आएगा।