Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

Goa Nightclub Fire: अदालत ने सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Goa Nightclub Fire: गोवा की एक अदालत ने गुरुवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। छह दिसंबर को इस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

गुप्ता को पूछताछ के लिए बुधवार रात दिल्ली से गोवा ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि उन्हें विस्तृत जांच के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया गया। इससे पहले गुप्ता के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया था। गोवा पुलिस ने नाइट क्लब में आग लगने के मामले में पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।

गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा छह दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उन्हें वहां हिरासत में लिया गया है। लूथरा बंधुओं के खिलाफ ‘इंटरपोल ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया गया था।