Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

दरभंगा में राम विवाह की झांकी निकाले जाने के दौरान दो समुदायों में झड़प

बिहार के दरभंगा में विवाह पंचमी के मौके पर शुक्रवार की रात राम विवाह की झांकियां निकाली गईं। इसी दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई।

जब झांकी बाजितपुर की तरफ पहुंच रही थी, तो मस्जिद के पास एक मोड़ पर आकर दो समुदायों के बीच बहस हुई। सूचना पाकर सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीएम विकास कुमार मौके पर पहुंचे।

एसडीएम विकास कुमार ने बताया, "राम जानकी का एक प्रोसेशन आ रहा था तरौनी बहादुरपुर से बाजितपुर तक, मस्जिद के पास टर्न को लेकर लगता है दोनों समुदायों के बीच कुछ तू तू- मैं मैं और कुछ बहसबाजी हुई है। प्रशासन ने सही समय पर पहुंचकर भीड़ को नियत्रिंत में कर दोनों पक्षों को अलग कर लिया गया है। सबकुछ कंट्रोल में है।"

कुमार ने ये भी कहा कि जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।