महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुणे के इंदापुर इलाके में कार ने 10 साल के एक बच्चे को रौंद दिया है. हादसे में बुरी तरह से घायल बच्चे की मौत हो गई. बच्चा समर्थ इंदापुर के ग्राउंड में साइकिल चला रहा था,
लेकिन इसी दौरान एक कार ने अचानक से टर्न मारा जिससे समर्थ उससे टकरा गया. इस टक्कर की वजह से समर्थ कार के नीचे आ गया, उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से कार का ड्राइवर फरार है.