Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

तिरुवन्नामलाई भूस्खलन हादसे में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने किया मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने तिरुवन्नमलाई जिले के अन्नामलाईयार हिल में हुए भूस्खलन हादसे पर दुख व्यक्त किया। एम. के. स्टालिन ने हादसे में मरने वालों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है। बारिश की वजह से एक मकान भूस्खलन की जद में आ गया था। इस हादसे में पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

अन्नामलाईयार हिल में एक दिसंबर को मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी की चोटी से एक चट्टान लुढ़कने के बाद तलहटी पर स्थित वीओसी नगर में घर पर आ गिरी थी। जिसमें पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो दिसंबर की शाम को सभी के शव बरामद किए। एम. के. स्टालिन ने कहा, "मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैंने हर मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये प्रदान करने का भी आदेश दिया है।"

मृतकों की पहचान 32 साल के राजकुमार, उनकी 27 साल की पत्नी मीना, उनके बेटे और बेटी, पड़ोस की तीन लड़कियों के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि सभी पांच बच्चों की उम्र 14 साल से कम थी।