Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

झारखंड में आज चंपई सोरेन के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है. इसके अलावा कई पुराने चेहरों को भी दोबारा से मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के द्वारा, राजभवन के बिरसा मंडप में विधायकों को मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.

हालांकि चंपई सोरेन की मंत्रिमंडल में किसको-किसको जगह मिलने वाली है, इस पर सस्पेंस बरकरार है. आधिकारिक रूप से अब तक मंत्री पद की शपथ लेने वाले नाम की घोषणा नहीं की गई है. 2 फरवरी को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गठबंधन में सहयोगी पार्टी कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद पार्टी से सत्यानंद भोक्ता के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.