Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

शिमला में बर्फबारी के आसार, हिमाचल में गुरुवार से बारिश का अनुमान

शिमला के स्थानीय मौसम विभाग ने 16 से 19 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

आने वाले दिनों (15 जनवरी तक) में क्षेत्र शुष्क रहने और बारिश की कोई गतिविधि नहीं होने की संभावना है। दिन में सूरज निकलेगा। 15 जनवरी को देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा और इसका असर 16 जनवरी को दिखेगा।

रविवार शाम से अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी और बारिश देखी गई, जिसमें लाहौल-स्पीति जिले के गोंडला में एक सेमी बर्फबारी हुई, कल्पा में 0.4 सेमी, जबकि राज्य की राजधानी शिमला में भी बर्फबारी देखी गई। भरमौर में पांच मिमी बारिश हुई, जबकि नाहन में 4.1 मिमी, पोंटा साहिब में 3.2 मिमी, राजगढ़ और बंजार में तीन मिमी और धौलाकुआं और डलहौजी में दो मिमी बारिश हुई।