Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

चंडीगढ़ में किसानों के साथ केंद्र की बैठक आज

13 फरवरी को किसान संगठनों के दिल्ली कूच कार्यक्रम को रोकने का पंजाब सरकार ने अहम प्रयास शुरू किया है. किसान संगठनों के साथ आज अहम बैठक होगी. पंजाब के सीएम भगवंत मान किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थता करेंगे. इस बैठक में किसानों की मांगों पर विचार किया जाएगा. केंद्रीय सरकार की कमेटी के सदस्य भी बैठक में मौजूद में रहेंगे. पंजाब महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में शाम 5 बजे ये अहम बैठक होगी.

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने हमें बैठक के लिए आज चंडीगढ़ बुलाया है. इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्र के तीन मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

13 फरवरी के दिल्ली मार्च की तैयारियों से पहले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और पंजाब किसान मजदूर मोर्चा को लामबंद करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं.