Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

झारखंड में जाति-आधारित सर्वेक्षण को मिली मंजूरी

बिहार को देखते हुए अब झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी जाति-आधारित सर्वेक्षण कराने की मंजूरी दे दी है. इस बात की जानकारी 18 फरवरी को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. सीएम ने कार्मिक विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिया है. इससे पहले केवल बिहार एक मात्र ऐसा राज्य था जहां जाति-आधारित सर्वेक्षण किया जाता था. बिहार के बाद झारखंड देश का दूसरा राज्य है, जहां जाति-आधारित सर्वेक्षण कराई जाएगी.

सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने बताया कि कार्मिक विभाग को जाति-आधारित सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है. एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सीएम ने जाति-आधारित सर्वेक्षण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर (SoP) तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी कार्मिक विभाग को दिया है. SoP के तैयार होने के बाद उसे कैबिनेट के सामने मंजूरी लेगे के लिए पेश किया जाएगा. उन्होंने आगे ये बताया कि अगर यह प्रक्रिया योजना के हिसाब से चली तो लोकसभा चुनाव के घोषणा के पहले सर्वेक्षण शुरू कर दिया जाएगा. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरोन ने जाति-आधारित सर्वेक्षण की मंजूरी के बारे में लोगों को एक्स के जरिए बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, झारखंड तैयार है.