Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

दोस्त के तिलक में फरीदाबाद से आए थे बिहार, बदमाशों ने किया

बिहार के आरा में बदमाशों ने हरियाणा के फरीदाबाद से आए तीन कारोबारियों को बंधक बना लिया. बदमाशों ने इनके साथ मारपीट की और उनके परिजनों से 5-5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. परिजनों की सूचना पर हरकत में आई आरा पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया है. वहीं इन बदमाशों की निशानदेही पर तीनों लोगों को मुक्त करा लिया गया है. यह तीनों लोग बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में नैनीजोर गांव में रहने वाले दोस्त कृष्ण कुमार के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए आए थे.