Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

एयरपोर्ट से आया कॉल, CM आ रहे हैं पांच इन्वर्टर-बैटरी भेजो,

बिहार में ठगी के एक से एक मामले सामने आ रहे हैं. पहले बिहार के जमुई में SDO बनकर साइबर ठगों ने एक शख्स के खाते से सात लाख उड़ा लिए और अब पटना में पांच इन्वर्टर और पांच बैटरी की ठगी का मामला सामने आया है. मामला पटना के हवाई अड्डा थाने का है. यहां एक ठग ने एक दुकानदार को मोबाइल से कॉल किया और कहा कि ‘मैं पटना एयरपोर्ट से बात कर रहा हूं. पटना एयरपोर्ट के सर्वर बिल्डिंग के लिए पांच 5 इन्वर्टर 5 बैटरी चाहिए. बिहार के सीएम यहां आने वाले हैं. दोनों समान के लिए कोटेशन भेजिए. कोटेशन मिलने के बाद फोन पर ही शख्स ने आर्डर भेजने के लिए कहा. उसने सुधा दूध डेयरी के पास आर्डर ऱखने के लिए.

इसके बाद दुकानदार ने 5 बैटरी और 5 इन्वर्टर एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया. दोनों सामान एयरपोर्ट पहुंचता इससे पहले सुधा दूध बूथ के पास आर्डर करने वाला शख्स कार से पहुंच गया और सामान लेकर 1 लाख 84 हजार 500 रुपए का चेक गाड़ी वाले को दे दिया.