चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन आज सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। पांच से आठ दिसंबर तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान होगी। सीएम सुबह 10:55 बजे रामकथा पार्क के पास स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और 11 बजे रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे। सीएम करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाहोत्सव में भी सीएम के शामिल होने की संभावना है।