Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

CM भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में हर घर तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के सोनार किले पर हरी झंडी दिखाकर ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को रवाना किया। अखेपोल गेट से हनुमान सर्किल तक निकली इस यात्रा में मुख्यमंत्री हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं गौरव का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर शहरवासियों ने कई स्थानों पर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हनुमान सर्किल पर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। हाथों में तिरंगा लहराते हुए सीमा सुरक्षा बल, भारतीय थल सेना और वायु सेना के जवान, बॉर्डर होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स सहित राजस्थान पुलिस के जवान यात्रा में शामिल हुए। बैंड की धुनों और देशभक्ति नारों से सोनार किला गुंजायमान हो गया। 

इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर अभिनंदन किया। यात्रा में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक महंत प्रतापपुरी सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।