कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। इसी अस्पताल के सेमिनार हॉल में कुछ दिन पहले ट्रेनी पीजी डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष इस मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई के सामने पेश हुए। इससे पहले शुक्रवार को एजेंसी ने प्रिंसिपल से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की थी।