Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

संभल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू

Sambhal:  संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराना शुरू कर दिया है, अवैध निर्माण में मदरसा और बरात घर चल रहा था। असमोली थानाक्षेत्र के गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, कई एकड़ भूमि पर बने इस निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे।

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब के लिए चिन्हित है। निर्माण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई का फैसला लिया है।

संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराना शुरू कर दिया है। अवैध निर्माण में मदरसा और बरात घर चल रहा था, इलाके में भारी पुलिस बल और ड्रोन निगरानी के बीच डीएम व एसपी मौजूद हैं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर डीएम और एसपी मौजूद हैं। ड्रोन से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।