Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

श्रीनगर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में गुरुवार को हुई ताजा बर्फबारी की वजह से घाटी के तापमान में गिरावट आई है। इस बीच, आसमान में बादल छाए रहने से श्रीनगर समेत पूरी घाटी में रात में तापमान बढ़ गया। हालांकि, कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जीरे डिग्री से नीचे बना हुआ है।

श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में जहां बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में इस सीजन में अब तक कोई बर्फबारी नहीं हुई है।

गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज सेक्टर में भी बुधवार दोपहर को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के ऊंचे इलाकों में में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बीती रात से तीन डिग्री ज्यादा है।