गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने जा रहे एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई।
एयरपोर्ट के अधिकारी ने कि साउथ गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट से विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन पक्षी के टकराने की वजह से रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा।
अधिकारी ने कहा कि 116 यात्रियों के साथ उड़ान दक्षिण गोवा में वास्को के पास डाबोलिम के गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए निर्धारित थी।