Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

मंदसौर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके मध्य प्रदेश के मंदसौर में गोलीबारी की वारदात सामने आई है। मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर शिवना नदी किनारे सुनसान सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 

घायल शख्स मंदसौर का ही रहने वाला है। गोली युवककी पीठ में लगी है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। गोलीबारी की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे  और इरफान का हाल-चाल जाना। वारदात के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।