Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

बिहार: वैशाली में बाइक सवार बदमाशों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर की हत्या

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 साल के पंकज राय के रूप में की गई है। वो वार्ड नंबर पांच के पार्षद थे। वारदात हाजीपुर इलाके में हुई।

वैशाली के एसपी हरकिशोर राय ने कहा, "मामले की सूचना रात करीब आठ बजे मिली। वार्ड नंबर पांच के वार्ड पार्षद की बाइक पर आए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया कि इस वारदात में तीन बदमाश शामिल हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक बदमाश फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वारदात के बाद लोगों ने हाजीपुर सदर पुलिस स्टेशन के सामने जमकर नारेबाजी की।