बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह राज्य में कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था।
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। ठंड को देखते हुए पटना के जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में छह जनवरी तक बदलाव किया है।
बिहार की राजधानी पटना समेत कई जगहों पर अगले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।