बिहार की राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार के पश्चिमी और मध्य हिस्सों, पश्चिमी हिमालयी इलाके के कुछ हिस्सों और दक्षिण भारत के सुदूर इलाकों में मौसमी गतिविधियां हो रही हैं।
विभाग ने ये भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर बना बड़ा बादल भारतीय इलाके से दूर जा रहा है। शनिवार से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसमी गतिविधियां कम होने का अनुमान है।