Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ की भाजपा में जाने की अटकलों को उन्ही के एक करीबी ने पुख्ता कर दिया है. इस खबर को पुख्ता करने वाले कोई और नहीं, बल्कि दीपक सक्सेना हैं. वही दीपक सक्सेना जिन्होंने साल 2018 का विधानसभा चुनाव छिंदवाड़ा सीट से लड़ा था. वह चुनाव को जीत भी गए थे. लेकिन जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, तब दीपक सक्सेना ने कमलनाथ के लिए छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया था.