Breaking News

ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता     |   CWG 2026: अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल     |  

गैंगस्टर मामले में सपा सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट ने गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है. गैंगस्टर मामले में निचली अदालत ने अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद 4 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को पिछले साल 29 अप्रैल को 4 साल की सजा सुनाई गई थी. 4 साल की सजा होने की वजह से अफजाल अंसारी को जेल जाना पड़ा था और उनकी संसद सदस्यता भी निरस्त हो गई थी. हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट की ओर से उनकी सजा पर रोक जाने की वजह से उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी. अब हाई कोर्ट की जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने निचली अदालत के फैसले को ही रद्द कर दिया है.