Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की पुलिस के साथ झड़प

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अचानक बीमार पड़ गये. संदेशखाली जाते समय पुलिस के साथ विवाद के बाद वह बेहोश हो गये थे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत बशीरहाट स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को संदेशखाली कांड के खिलाफ में बशीरहाट एसपी कार्यालय का घेराव किया गया. पुलिस से झड़प के बाद पुलिस ने बीजेपी के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

सुकांत मजूमदार ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर रात भर धरना दिया. पुलिस ने रात में गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया. बुधवार सुबह फिर से गहमागहमी शुरू हो गई. टाकी से संदेशखाली के रास्ते में सुकांत मजूमदार और पुलिस के बीच बहस हो गयी. पुलिस से बहस करने लगे.