Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

Punjab: 15 अगस्त को खास था अटारी-वाघा सीमा का बीटिंग रिट्रीट, जोश से भर उठे दर्शक

Punjab: पंजाब के अटारी-वाघा सीमा पर 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देख कर लोग जोश और उत्साह से भर उठे। इस मौके पर बीएसएफ ने सटीक अभ्यास के साथ लुभावने करतब और देशभक्ति से ओतप्रोत सैनिक थीम वाले प्रदर्शन किए। बीएसएफ ने प्रतिष्ठित बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान भव्य प्रदर्शन पेश किया गया, जिसे देखने के लिए लोग स्टैंड पर उमड़ पड़े।

लोक कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को दिखाते हुए पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण ऊर्जा से भर उठा। देशभक्ति के गीतों के बीच तिरंगा लहराती भीड़ ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इस दौरान बीएसएफ की श्वान इकाई ने भी अपने करतब दिखाए। खास तौर से प्रशिक्षित कुत्तों ने अद्भुत चपलता, अनुशासन और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया, जिसे देख कर दर्शक दंग हो गए।

फिर बारी आई बाइक सवारों के शौर्य की। तेज रफ्तार से बाइक स्टंट देख कर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। लोगों ने समारोह की जमकर तारीफ की। इसमें मार्शल अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत मेल था, जिससे माहौल उत्साह से भर गया।

सूर्यास्त के समय बीएसएफ ने सम्मान के साथ औपचारिक रूप से झंडा उतारा, जिसके साथ समारोह खत्म हुआ। बीटिंग रिट्रीट रोज होती है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर इसका भावनात्मक महत्व था, जिसने देश भर से आए लोगों के बीच समां बांध दिया।