तेलंगाना के सिकंदराबाद में बीआरएस विधायक हरीश राव के इस्तीफे की मांग को लेकर बैनर लगाए गए हैं। हरीव राव ने वादा किया था कि कांग्रेस अगर किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर देती है तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।
सिकंदराबाद के कई जगहों पर बैनर लगे हुए हैं, जिनमें हरीश राव को इस्तीफा देने की चुनौती दी गई है, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने अपना वादा पूरा किया था।
तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को 5644.24 करोड़ रुपये के वेवर के साथ फसल कर्ज माफी का तीसरा और आखिरी चरण पूरा किया, जिससे 4.46 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।