Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान के तहत बार, रेस्तरां, होटल में हुक्का पर प्रतिबंध

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य भर के होटलों, रेस्तरां, बार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को हुक्का देने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। हालांकि, ये आदेश ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक हुक्के पर लागू नहीं होगा। 

आधिकारिक बयान के मुताबिक, मनोहर लाल ने करनाल में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय 'साइक्लोथॉन' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए होटलों, रेस्तरां, बार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में हुक्के पर रोक लगाने की घोषणा की। 

ये कदम कुछ महीने पहले हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के राज्य में होटल, रेस्तरां, पब, बार और नाइट क्लब में हुक्केे पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद उठाया गया है।