Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

संदेशखाली हमले के मामले में ED अफसरों पर दर्ज FIR पर रोक

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली घटना में ईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने जांच पर रोक लगा दी. जस्टिस राजशेखर मंथा ने आदेश दिया कि पुलिस 31 मार्च तक ईडी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कोई जांच नहीं कर सकती है. राशन ‘भ्रष्टाचार’ मामले की जांच के लिए ईडी तृणमूल नेता शाहजहां शेख के संदेशखाली स्थित घर गई थी, लेकिन शाहजहां वहां नहीं मिला, लेकिन केंद्रीय अधिकारियों को उस घर के सामने विरोध का सामना करना पड़ा और उनेक साथ मारपीट की गई. घटना के बाद ईडी के तीन अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.