Breaking News

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्ते ने 60 लोगों को किया घायल     |   उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में की पूजा-अर्चना     |   बीजेपी ने TMC नेता कल्याण बनर्जी के हमले के दावे को बताया ड्रामा     |   बंगाल के कई जिलों में टीएमसी का प्रदर्शन, कई जगहों पर किया रोड जाम     |   पश्चिम बंगाल में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा     |  

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बेली पुल का निर्माण शुरू, लोगों को जल्द आवाजाही बहाल होने की उम्मीद

Bihar: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद यातायात व्यवस्था चरमरा उठी है। सेना और सीमा सड़क संगठन मिलकर युद्धस्तर पर बेली पुल बना रहे हैं। पुल का एक शिलाखंड गिरने से भागलपुर, नौगछिया और आसपास के इलाकों के बीच आवाजाही रुक गई। इसका असर परिवहन के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रे की जिंदगी पर भी पड़ा है। लोग अब नावों से नदी पार कर रहे हैं। इसमें उन्हें देरी होती है और भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

बेली पुल बनाने वाली टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि यातायात जल्द बहाल हो जाएगा। डॉक्टरों और व्यापारियों समेत तमाम लोगों ने इस परियोजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे आपातकालीन सेवाएं फिर से शुरू होंगी, यात्रा आसान होगी और रोजमर्रे की परेशानियां दूर होंगी।

गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक कंक्रीट स्लैब चार मई को ढह गया। इससे महत्वपूर्ण रास्ते पर आवाजाही बंद हो गई और दूरदराज के इलाकों से संपर्क टूट गया। लोगों को उम्मीद है कि जल्द पुल की मरम्मत हो जाएगी, जिससे यातायात सामान्य होगा और उनकी परेशानियां दूर होंगी।