Breaking News

बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |   गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |  

BTech पानीपूरी की संचालिका और भाई पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर 31 दिसंबर को छह-सात हमलावरों ने बीटेक पानीपूरी की संचालिका तापसी और उनके भाई तुषार पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए बुरी तरह पीटा। कार हटाने को लेकर हुए विवाद में हमला किया गया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। ये तस्वीर तापसी उपाध्याय और उनके भाई की है। दोनों थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। 31 दिसंबर को हुआ था हमला,

आपको बता दे दौराला थाना क्षेत्र की कान्हा सिटी निवासी बलबीर ने बताया कि उनकी बेटी तापसी उपाध्याय बीटेक पानी पूरी नाम से कारोबार करती है। तापसी अपने भाई तुषार के साथ 31 दिसंबर को खिर्वा रोड पर गई थी। वहां उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बाइक पर तीन युवक मौके पर पहुंचे। तुषार कार से बाहर निकलकर फोन पर बात कर रहा था। बाइक सवार युवकों ने कार हटाने के लिए कहा। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद लोगों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद तीनों आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर कार सवार भाई-बहन को रोक लिया। दोनों भाई-बहन पर हमला कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित भाई-बहन थाने पहुंचे।

तापसी बीटेक स्टूडेंट हैं और वर्तमान में 50 से भी अधिक लोगों को रोजगार दिया है। उनका ब्रांड "बीटेक पानीपूरी वाली" लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। खास बात यह है कि अधिकतर बेटियों को ही वह रोजगार भी दे रही हैं। BTech Pani Puri वाली के नाम से तापसी उपाध्याय प्रसिद्ध हो चुकी हैं। बीटेक पानीपूरी वाली की जो शुरुआत थी वह एंबीशन यानी कुछ करने की अभिलाषा से हुई थी। परिवार में वे खाने को लेकर बेहद ही चूजी थीं। उनके खुद के साथ जो समस्या थी उन्होंने उसी पर काम किया। तापसी ने बहुत सारे प्रोडक्ट पर काम किया, उसके बाद उन्होंने पानीपूरी पर ही काम किया। पानीपूरी वाली नाम इसलिए रखा क्योंकि वह बीटेक की स्टूडेंट हैं और उनकी कम्प्यूटर साइंस से बीटेक चल रही है।

तापसी ने इसकी शुरुआत दिल्ली में तिलकनगर से की थी। वहां से एक मार्केट से दूसरे मार्केट वह अपनी पानीपूरी वाली गाड़ी (ठेली को दो पहिया वाहन) से लेकर जाती थीं। तापसी मोदी जी के स्वस्थ भारत अभियान से प्रभावित हैं, इसीलिए उन्होंने सब कुछ विचार करने के बाद पानीपूरी से शुरुआत की थी। क्योंकि पानीपूरी पूरे भारत में लोगों को हर जगह पसंद है। वही इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।