Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

MP Election 2023: शुरुआती रुझान में बीजेपी की बढ़त, सीएम शिवराज ने जनता पर जताया भरोसा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी का साफ बहुमत मिलने का भरोसा जताया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पीएम मोदी की सभाओं और अपील ने लोगों के दिलों को छू लिया और यही वजह है कि बीजेपी को अभी ऐसे नतीजे मिल रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं को ठीक से लागू किया।

चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी मध्य प्रदेश में 160 सीटों पर आगे चल रही है, जो कांग्रेस से काफी आगे है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। 17 नवंबर को 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से जारी है।