Breaking News

UP में बारिश से हुए नुकसान का CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को मदद के निर्देश     |   J-K: बिजबेहारा में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार तीर्थयात्री घायल     |   सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर रोक लगाई     |   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर शख्स की मौत, पिलर में करंट आने से हुआ हादसा     |   UP: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की कार झांसी में डिवाइडर से टकराई, मौके पर ही मौत     |  

'उत्तर-पूर्व को बाकी भारत से जोड़ने का काम मोदी सरकार में हुआ': JP नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि उत्तर-पूर्व को बाकी देश से जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में हुआ। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक इस क्षेत्र की अनदेखी की और देश से अलग-थलग रखा। 

असम के कोकराझार में एनडीए के उम्मीदवा जयंता बसुमतारी के समर्थन में हुई जनसभा में नड्डा ने कहा कि अपनी नीति के तहत कांग्रेस ने उत्तर पूर्व के क्षेत्र को देश की मुख्यधारा से नहीं जुड़ने दिया। उन्होंने कहा कि ये नरेंद्र मोदी और हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि ये हिस्सा अब देश से सीधे जुड़ सका है। बीजेपी की सहयोगी युनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल ने बसुमतारी को कोकराझार से उम्मीदवार बनाया है और यहां वोटिंग सात मई को होनी है।