Breaking News

UP में बारिश से हुए नुकसान का CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को मदद के निर्देश     |   J-K: बिजबेहारा में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार तीर्थयात्री घायल     |   सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर रोक लगाई     |   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर शख्स की मौत, पिलर में करंट आने से हुआ हादसा     |   UP: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की कार झांसी में डिवाइडर से टकराई, मौके पर ही मौत     |  

मल्काजगिरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार एटाला राजेंद्र ने पर्चा भरा

मल्काजगिरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार एटाला राजेंद्र ने गुरुवार को शमीरपेट कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। एटाला राजेंद्र ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो भी किया और अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी के राजेंद्र का मुकाबला कांग्रेस की पटनम सुनीता महेंद्र रेड्डी और बीआरएस के रागीदी लक्ष्मा रेड्डी से होगा। तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।