कर्नाटक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई. विजयेंद्र ने कहा, "बीते कुछ दिनों से बीजेपी पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रही है. बीजेपी पूरे राज्य में विरोध कर रही है, लेकिन आज भी सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला है.
बीजेपी लगातार मांग कर रही है कि मुख्यमंत्री अपना फैसला वापस लें, लेकिन राज्य सरकार पहले से लिए गए फैसले पर ही अड़ी हुई है. बीजेपी चुप रहने वाली नहीं है, आज भी हमने पूरे राज्य में 'रास्ता रोको' का आयोजन किया है... हम बेंगलुरु में साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं..."