Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

बीजेपी नेता सांसद संजय सेठ के बेटे-बहू से लूट की कोशिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद संजय सेठ के बेटे और बहू से लूट की कोशिश हुई है. यह घटना मंगलवार देर रात की है. उस समय बीजेपी नेता के बेटे बहू एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने अहिमामऊ से गौतमपल्ली थाने तक उनकी गाड़ी का पीछा किया और कई बार उन्हें ओवरटेक कर लूटने की कोशिश की. गनीमत रही कि इनके ड्राइवर ने खतरा भांप लिया और गाड़ी भगाते हुए गौतमपल्ली थाने में घुसा दी.

लखनऊ पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. विक्रमादित्य मार्ग पर रहने वाले बीजेपी नेता के बेटे कुणाल सेठ ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है. बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी अवनी के साथ मेदांता अस्पताल के पास स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. वहां से वापस लौटते समय उन्हें काफी देर हो गई थी. जैसे ही वह मैरेज हाल से निकले, एक कार में सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया.