Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

असम: नागांव और गुवाहाटी से दो IED बरामद

असम में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडीपेन्डेंट (ULFA-I) द्वारा 19 जगह बम लगाने के दावे के बाद पुलिस ने पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा कि संगठन के दावे के बाद गुवाहाटी, लखीमपुर, शिवसागर और नागांव समेत कई जगह से "संदिग्ध वस्तुएं" बरामद की हैं, जिनमें सर्किट और बैटरियां शामिल हैं।

संगठन ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह को बाधित करने के लिए बम लगाए थे। हालांकि, तकनीकी गलतियों से उनमें विस्फोट नहीं हुआ।

असम के गुवाहाटी और नागांव में गुरुवार को दो जिंदा आईईडी बरामद की गई। एक आईईडी नागांव के बोरघाट से और दूसरा गुवाहाटी के गांधी मंडप से बरामद की गई। बाद में दोनों को निष्क्रिय कर दिया गया।