Breaking News

पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू     |   हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल     |   स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल     |   आगरा: शस्त्र लाइसेंस रिन्यूअल-ट्रांसफर पर देना होगा ₹1,000 अतिरिक्त शुल्क     |   US ने वेनेजुएला में जब्त किए प्रतिबंधित दो तेल टैंकरों को कबाड़ में बेचा, भारत के तोड़े जाएंगे टैंकर     |  

अनुराग ठाकुर ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- छत्तीसगढ़ में घोटालों और माफियाओं की सरकार

बीजापुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार घोटालों और माफियाओं की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ये खाऊ सरकार है। भूपेश बघेल को पैसे दो और सभी घोटाले करो।

अनुराग ठाकुर पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बीजेपी उम्मीदवार महेश गुड्डा की नामांकन रैली में हिस्सा लेने के लिए बीजापुर पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होना है। बाकी 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।