Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

बिहार में एक और पुल ध्वस्त

बिहार में एक और पुल धराशायी हो गया है. सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर NH-17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क में बनी पुलिया ध्वस्त हो गई है. जानकारी मुताबिक बिहार सरकार में JDU कोटे से मंत्री बने रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा करीब 5 साल पहले यह पुल बनवाया गया था.

पुल के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते पुल ने जल समाधि ले ली.