Breaking News

J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई     |   मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान     |   राहत और बचाव के लिए केंद्र तैयार: सीएम फडणवीस से बोले अमित शाह- हर मदद मिलेगी     |   इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   तमिलनाडु विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति पर मद्रास HC सख्त, UGC और केंद्र को भेजा नोटिस     |  

आंध्र प्रदेश: कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के राजनगरम के पास सोमवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार पांच लोग सुबह करीब पौने दस बजे राजमुंदरी के दीवान चेरुवु क्षेत्र से कोव्वुरू जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।"