आंध्र प्रदेश में पारंपरिक अंदाज में पूरे उत्साह के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। राज्य भर के मंदिरों में खास पूजा की गई और प्रसाद बांटा गया। तिरुपति मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो कि नई फसल और किसानों से जुड़ा हुआ है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने की भी परंपरा है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे उत्तरायण की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।