Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में इन दिनों गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. इन दिनों प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ है. पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया. जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है. वहीं सबसे न्यूनतम तापमान अंता-बारा में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है. पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में तापमान 44-46 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. हालांकि 10 अप्रैल से कुछ इलाकों में तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई जा रही है.

साथ ही 9 अप्रैल से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. पश्चिमी राजस्थान में शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा और हीटवेव चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, पाली, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी और झालावाड़ शामिल है. साथ ही श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.