Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

MPL में खेलेंगे वेंकटेश, आवेश और पाटीदार, जून में होगी लॉन्च

Madhya Pradesh: वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार और आवेश खान जैसे मध्य प्रदेश के टॉप क्रिकेटर जून में ग्वालियर में होने वाली पहली मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट संघ (जीडीसीए) की तरफ से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में पांच टीमें शामिल होंगी। इन टीमों के नाम हैं- रीवा जगुआर, जबलपुर लायंस, भोपाल लेपर्ड्स, मालवा पैंथर्स और ग्वालियर चीता। 

जीडीसीए का लक्ष्य तमिलनाडु प्रीमियर लीग और केएससीए महाराजा टी20 जैसी लोकप्रिय टी20 लीग की तर्ज पर राज्य की उभरती प्रतिभाओं को मौका देने का भी है। ये टूर्नामेंट शंकरपुर में नए बने ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।