Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के नौवें दिन समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि बजट की अच्छी बात है वह भी जो समाजवादियों से सीख कर वित्त मंत्री ने बजट में शामिल किया है. पूर्व सीएम ने कहा कि अगर यह सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट है तो वह खर्च भी बताए. सरकार आखिर पैसा क्यों खर्च नहीं कर पा रही है. सरकार के कुल बजट और खर्च में फर्क क्यों आता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद की वित्त मंत्री जब अपनी बात रखें तो यह भी बताएं कि पिछली बार जिस दिन विभागों को आपने बजट दिया था जो प्रावधान किए थे उनके खर्च में क्या दिखाई दे रहा है. आखिरकार सरकार खर्च क्यों नहीं कर पा रही है. बजट इतना बड़ा है तो खर्च कितना है? अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कुछ विभागों को दिए गए बजट और उनके खर्चों के बारे में भी बताया.