Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

चश्मदीदों ने बयां की अजित पवार के विमान के दुर्घटना की आंखों देखी, बताया- कई बार हुआ विस्फोट

Maharashtra: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान बुधवार सुबह पुणे जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। चश्मदीद बताते हैं कि विमान हवा में स्थिर नहीं दिखा और बारामती के पास जमीन पर गिरते ही उसमें विस्फोट हो गया।

ये हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर हुआ। विमान में अजित पवार और चार अन्य लोग सवार थे। एक और चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई और उसमें लगातार चार से पांच विस्फोट हुए।

फ्लाइट रडार के मुताबिक, विमान मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना हुआ और लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर रडार से गायब हो गया। अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के प्रचार के तहत जनसभाओं को संबोधित करना था।