Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

उम्र 4 महीने, 120 चीजों को पहचान लेता है बच्चा

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में एक अनोखा बच्चा पैदा हुआ है. इस समय यह बच्चा महज 4 महीने का है, लेकिन 120 से अधिक चीजों को पहचान सकता है. उसके माता पिता ने इस बच्चे की उपलब्धि को पहले इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए भेजा था. यहां से तो आवेदन खारिज हो गया, लेकिन नोबल वर्ल्ड रिकार्ड में संबंधित आवेदन स्वीकार हो गया है. यह जानकारी खुद बच्चे के माता पिता ने दी. इस बच्चे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बच्चे की मां होमा ने वायरल हो रहे वीडियो में बताया कि एक दिन उसके किसी परिचित ने बच्चे की आंखों की ज्योति बढ़ाने के उपाय बताया. कहा कि बच्चे के सामने वह कुछ ब्लैक एंड ह्वाइट तस्वीरें रखे. इस परिचित की सलाह मानकर उन्होंने ऐसा करना शुरू किया तो वह खुद हैरान रह गई. एक बार देखने के बाद यह बच्चा 120 से अधिक चीजों को याद कर लेता है. इसमें फल, फूल, सब्जियां और पशु पक्षी आदि शामिल हैं. बच्चे की मां ने बताया कि ऐसा केवल इसी बच्चे के साथ नहीं हो रहा, बल्कि यह लक्षण उसे अनुवाशिंक तौर पर मिले हैं.