Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

तीन तलाक के बाद पत्नी पर बनाया नंदोई से हलाला का दबाव

कानपुर बाबूपुरवा में बुधवार रात अजीब मामला सामने आया। जब एक व्यकित ने दहेज के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो दोबारा निकाह से पहले पत्नी के सामने नंदोई के साथ हलाला की शर्त रखी। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने महिला को बुरी तरह पीट दिया। महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाबूपुरवा निवासी महिला के अनुसार उसका निकाह मार्च 2017 में भिंड मध्यप्रदेश निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। अप्रैल 2018 में बेटी को जन्म देने के वाद ससुरालीजन मारपीट करते। पीड़िता के अनुसार अक्तूबर 2021 में ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पति ने सभी के सामने तीन तलाक दे दिया। वह और उसके पिता लगातार पति व ससुरालियों को समझाने का प्रयास करते रहे।